भारत में ऐसा कौन सा किचन होगा जहा भारतीय तेजपत्ता (Indian Bay Leaf) का उपयोग मसालों में भोजन का स्वाद निखारने और व्यंजनों की खुशबू बढ़ाने में न किया जाता हो। कई घरों में इसका उपयोग चाय बनाने में भी होता है।
आपको जान कर आश्चर्य हो सकता है की भारतीय कीचन की जान तेज़ पत्ता कई सारी औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है और आयुर्वेद में इसको औषधि के रुप में प्रयोग किया जाता है।
और पढ़ें-जानिए पैरों के कील या गोखरू (foot corns) का आसान, जल्द ठीक करने वाला और आयुर्वेदिक घरेलु इलाज
अन्य भाषाओं में तेजपत्ता के नाम
इसका वैज्ञानिक नाम (Botanical name) Cinnamomum tamala है तथा यह Lauraceae (Laurel family) परिवार का सदस्य है। भारतीय तेजपत्ता (Indian Bay Leaf) दालचीनी से संबंधित एक पेड़ की पत्तियां हैं। लेकिन तेजपत्ता को भारत के अन्य प्रांतों में भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता है। जैसे-
- Sanskrit-पत्र, गन्धजात, पाकरञ्जन, तमालपत्र, पत्रक, तेजपत्र;
- Hindi-तमालपत्र, पत्र, तेजपत्ता, बराहमी;
- Kannada-पत्रक (Patraka), लवन्गदापत्ति (Lavangdapatti);
- Gujrati-तमालपत्र (Tamalpatra), तज (Taj);
- Tamil-कटटु-मुंकाइ (Kattu-murunkai);
- Telugu-आकुपत्री (Akupatri), तालीस पत्री (Talispatri);
- Bengali-तेजपत्र (Tejpatra);
- Marathi-तमालपत्र (Tamalpatra), दाल चिन्टिटिकी (Dalchinitiki)।
- Urdu-साज्जेहिन्दी (Sajjehindi), जर्नाब (Zarnab);
- Persian-सद्रसु (Sadrasu)
- English-इण्डियन कैसिआ (Indian cassia), कैसिआ सिनेमॅन (Cassia cinnamon), तमाला कैसिआ (Tamala cassia);
और पढ़ें- सुकून भरी अच्छी नींद तुरंत चाहिए वो भी बिना किसी दवा के
आयुर्वेद में भारतीय तेजपत्ता (Indian Bay Leaf) के उपयोग एवं फायदे
- टाइप २ डायबिटीज में उपयोगी
- श्वसन तंत्र की समस्याओं जैसे सर्दी-ज़ुखाम, दमा या अस्थमा में लाभकारी
- दांतों ईवा मसूड़ों की मजबूती एवं संक्रमण से रोकथाम में सहायक
- कैंसर से बचाव में सहायक
- सूजन कम करने में गुणकारी
- एंटीफंगल गुणों से समृद्ध
- घाव को जल्द भरने में सहयोगी
- मोटापा काम करने में उपयोगी
- किडनी स्टोन में अत्यंत लाभकारी
- दिल को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए उपयोगी
- मुहांसो में और त्वचा को स्वच्छ सुन्दर बनाने में सहायक
- बालो में फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण के रोखाम में उपयोगी
- उल्टी से राहत के लिए
- मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में सहयोगी
- पाचन तंत्र के सुधर में लाभदायक
- इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
- आखो की समस्याओं में तथा दृष्टि की क्षमता को बढ़ाने हेतु
- सफ़ेद रक्त कनिकोणे को बढ़ाने हेतु
- अनिद्रा की समस्या को दूर करने हेतु
- सिर से जुंए निकालने में सहायक
- दस्त की रोकथाम में लाभकारी
- लीवर के सूजन में फायदेमंद
- गर्भाशय शोधन में लाभकारी
- अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में उपयोगी
- शरीर की दुर्गन्ध को रोकने में उपयोगी
- अल्सर से राहत दिलाने में लाभकारी
भारतीय तेजपत्ता (Indian Bay Leaf) के पौष्टिक तत्व
तेज़ पत्ते में विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों से परिपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जिनके बारे में जानना जरुरी है –
पोषक तत्व | मात्रा (प्रति 100 ग्राम) |
पानी | 5.44 ग्राम |
ऊर्जा | 313 कैलोरी |
प्रोटीन | 7.61 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 74.97 ग्राम |
फैट | 8.36 ग्राम |
फाइबर | 26.3 ग्राम |
कैल्शियम | 834 मिलीग्राम |
आयरन | 43.00 मिलीग्राम |
विटामिन-सी | 46.5 मिलीग्राम |
भारतीय तेजपत्ता (Indian Bay Leaf) का प्रयोग करने के तरीके
तेज़पत्ता हर घर में विभिन्न तरीको से उपयोग में लाया जाता है तथा आयुर्वेद में इसके औषधिये गणो का लाभ लेने के कई तरह के तरीके बताये गए हैं। इनमे से कुछ इस प्रकार हैं-

- तेज पत्ता एक मसाला है, इसलिए इसका इस्तेमाल व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
- तेज पत्ते को खीर जैसे मीठे पकवानों में भी डाला जा सकता है।
- कई लोग ब्लैक टी या मसाला चाय में भी तेज पत्ता इस्तेमाल करते हैं।
- बालों के लिए आप एक कप पानी में कुछ तेज पत्ते उबालें और 15 मिनट के बाद पानी से पत्तों को निकाल लें। ठंडा होने पर पानी को शैंपू के बाद बालों और स्कैल्प पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए एक दिन छोड़कर आप यह उपाय कर सकते हैं।
- दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए तेज पत्ते के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप इसके तेल की कुछ बूंदें प्रभावित जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।
- सर्दी-जुकाम और पाचन जैसी समस्या के लिए पानी में तेज पत्ते को उबालकर काढ़ा बना कर पिया जा सकता है।
- 10 ग्राम तेजपत्ता के पत्तों को जल में पीसकर, कपाल पर लेप करने से ठंड या गर्मी से उत्पन्न सिरदर्द से आराम मिलता है।
- तेजपत्ता के 5-6 पत्तों को एक गिलास पानी में इतना उबालें कि पानी आधा रह जाय। इस पानी से रोजाना सिर की मालिश करने के बाद नहाएं। इससे सिर में जुंए नहीं होते हैं।
- तेजपत्ता और पीपल को 2-2 ग्राम की मात्रा में अदरक के मुरब्बे की चाशनी में बुरक कर चटाने से दमा के बीमारी में लाभ मिलता है।
अस्वीकरण : हमारा उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। हम आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है।